जालौन क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिवस नगर व क्षेत्र में सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों व कार्यालयों में बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूर्णादेवी इंटर कॉलेज में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से गांधीजी के विचारों से अवगत कराया।
गांधी जयंती पर नगर व क्षेत्र में सत्य व अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के 157वें जन्म दिन व लाल बहादुर शास्त्री के 122वें जन्म दिन पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया गया। तहसील परिसर में एसडीएम राकेश कुमार सोनी, तहसीलदार अभिनव तिवारी ने ध्वजारोहण किया। कोतवाली परिसर में सीओ अजय कुमार सिंह , कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने ध्वजारोहण कर गांधी जयंती मनाई। नगर पालिका में चेयरपर्सन नेहा पुनीत मित्तल व ईओ सुशील कुमार दोहरे ने ध्वाजारोहण किया। बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर विभिन्न दलों के राजनेताओं ने गांधी का माल्यार्पण किया। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन एवं एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया। सेठ वीरेन्द्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष नितिन मित्तल, एमएलबी इंटर कॉलेज के संचालक भूपेश बाथम, महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी के प्रबंधक मंगल सिंह चौहान, आनंदीवाई हर्षे सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा, पूर्णा देवी इंटर कॉलेज में प्रबंधक रज्जन पुरवार ने ध्वज फहराया और गांधीजी के विचारों के बारे में छात्र, छात्राओं को अवगत कराया।