जालौन के इस कॉलेज में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन,, यह महत्वपूर्ण दिया सन्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत छत्रसाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। नाटक के माध्यम से कैडेटों ने साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नगर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
58 यूपी बटालियन एनसीसी उरई के कमान अधिकारी कर्नल प्रसन्न सक्सेना के निर्देश पर 4/58 (1 प्लाटून) एनसीसी के प्रभारी लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में कैडेटों ने विद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कैडेटों ने नाटक के माध्यम से खुले में कूड़ा फेंकने, गंदगी फैलाने और सफाई के प्रति लापरवाही से होने वाली समस्याओं को सामने रखा। साथ ही लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, आसपास के वातावरण को साफ रखने और स्वच्छता के प्रति दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के दौरान कैडेटों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे नियमित आदत बनाने पर जोर दिया। कहा कि घर, विद्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थानों की सफाई में सभी की सहभागिता जरूरी है। लोगों के सहयोग से ही नगर को साफ-सुथरा और बेहतर बनाया जा सकता है। प्रभारी लेफ्टिनेंट रवि प्रताप सिंह ने कहा कि स्वच्छता में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। अपने आसपास गंदगी न फैलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने से स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश निरंजन, अशोक, सुशील, जगमोहन, प्रतीक आदि मौजूद रहे।