सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, जारी किए समाधान के निर्देश,किया स्वास्थ शिविर का निरीक्षण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन तहसील सभागार में डीएम समीर की अध्यक्षता व एसपी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया है। इस दौरान 77 शिकायते पंजीकृत हुई जिसमें 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि 76 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी समीर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 21, नगर पालिका की 18, पुलिस विभाग की 17, ब्लॉक कार्यालय की नौ, समाज कल्याण की दो, बिजली निगम व पूर्ति विभाग की एक-एक शिकायत के अलावा अन्य विभागों की नौ शिकायतें आईं। जिसें समाज कल्याण विभाग की एक शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए डीएम ने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न हो, बल्कि फरियादी को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। पुलिस से संबंधित प्रकरणों पर एसपी विनय कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए शिकायतों पर निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम राकेश सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य विकास अधिकारी एचएन प्रसाद, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा आदि रहे।

स्वास्थ्य शिविर कैम्प का किया निरीक्षण


जालौन जिलाधिकारी समीर ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में सीएचसी द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया।

उन्होंने शिविर में आए हुए मरीजों और उनकी जांचों से संबधित जानकारी ली। डॉ. सहन बिहारी गुप्ता व काउंसलर प्रीति ने बताया कि शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिनकी शुगर, बीपी, हाईपरटेंशन आदि की जांच की गई। जांच के बाद उन्हें दवा वितरत की गई और आवश्यक सलाह दी गई।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़