
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शनिवार की देर रात बाइक से ससुराल जा रहे पेट्रोल पंप संचालक की बाइक सड़क पर आगे खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में पेट्रोल पंप संचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलाईपुरा निवासी अभय गौतम (38) का माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम चितौरा के पास पेट्रोल टैंक है। शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक लेकर अपनी ससुराल भदेख के लिए जा रहे थे। जालौन-औरैया मार्ग पर जब वह कुदरा करौंदी के पास स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास पहुंचे तभी वह सड़क किनारे आगे खड़े ट्रक को नहीं देख सके और तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना परिजनों और यूपी 112 को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी संतोषी का रो रोकर बुरा हाल है। वही अभय की मृत्यु से भाई सुधाकर गौतम, वीरसेन गौतम और बहनें नीरज व नीरू गौतम भी सदमे में हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक को कब्जे में ले लिया है।




