जालौन नगर में लगातार बढ़ रहा बंदरों का आतंक,,लोगों ने की ये मांग

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अक्सर बंदर वृद्ध और बच्चों को परेशान करते हैं। कई बार बंदर लोगों को काटकर घायल कर देते हैं। नगर के वार्ड नंबर पांच मोहल्ला खंडेराव के सभासद ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। वार्ड नंबर पांच मोहल्ला खंडेराव के सभासद शैलेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी समीर को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि छोटे बच्चों को छत पर या आंगन में अकेला नहीं छोड़ सकते। बंदर कभी भी हमला कर देते हैं। डर के मारे बच्चे छत पर जाना ही छोड़ चुके हैं। बंदर घर की छत पर रखे कपड़े, सब्जी और राशन का सामान उठा ले जाते हैं। कई बार तो गैस सिलेंडर के पास रखे सामान को फेंककर खतरा पैदा कर देते हैं। महिलाएं दिन में छत पर घर के काम करने में डरती हैं कि बंदर कब आ जाए। वे ना सिर्फ सामान फेंकते हैं बल्कि हमला भी कर देते हैं। कई बार मोहल्लों में बंदर बच्चों को काट भी चुके हैं। बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन नगर में बंदरों से छुटकारा दिलाने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि नगर में बंदरों के आतंक से मुक्त करने के लिए बंदरों को पकड़वाया जाए ताकि बंदरों का आतंक कम हो सके।