भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत का प्रथम जिला आगमन पर भव्य स्वागत,,

विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ाःमनोज

ब्यूरो रिपोर्ट

Orai / Jalaun news today । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में मनोज राजपूत को पुनः जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके प्रथम जिला आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोबारा जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
जनपद आगमन पर मनोज राजपूत ने मौनी मंदिर पहुंचकर स्वामी ब्रह्मानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद भाजपा कार्यालय एवं राधाकृष्ण इंटर कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर मनोज राजपूत ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग पूरी मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा है। उन्होंने दावा किया कि इस बार 80 प्रतिशत से अधिक पिछड़ा समाज भाजपा के समर्थन में है। सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए समय-समय पर बदलता रहता है। कभी पंडित तो कभी पिछड़ा वर्ग की बात की जाती है। उन्होंने कहा कि पिछड़े समाज के हित और विकास के लिए भाजपा लगातार काम कर रही है और पिछड़ा वर्ग का वास्तविक हित भाजपा ही सुनिश्चित कर सकती है। मनोज राजपूत के पुनः क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, ब्रजभूषण मुन्नू, शैलेन्द्र राजपूत मण्डल राजपूत, मंगल राजपूत, शैलेन्द्र राजपूत, धीरेन्द्र राजपूत, गुलाब राजपुत, भूषण रजपूत, शीतल कुशवाहा, अनीता वर्मा, इन्द्रराज गुर्जर, कृष्णकुमार, बांके विहारी, राजकुमार, श्याम किशोर बुधौलिया, आशाराम, रामकुमार, रघुवीर, रामसहारे समेत अन्य कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़