जालौन क्षेत्र के इस गांव में लगाई गई जनचौपाल,, ग्रामीणों ने खुलकर रखी अपनी बात

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन विकासखंड के ग्राम पंचायत सुढ़ार में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर गांव की समस्याएं रखीं। सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मांगों पर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
जनचौपाल के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषण सामग्री का वितरण किया गया और उन्हें विभागीय योजनाओं व पोषण संबंधी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में श्मशान घाट के लिए जगह उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण नहीं हुआ है, जिस पर विधायक ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया। खेल मैदान की मांग पर ग्रामीणों ने बताया कि परती जमीन पर कब्जा है, तो विधायक ने जमीन को कब्जामुक्त कराकर मैदान विकसित कराने की बात कही। साथ ही करीब डेढ़ से दो साल पहले बने बंबा वाले रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने की शिकायत पर सड़क का निरीक्षण कर जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया। गांव में रोशनी की समस्या को देखते हुए गांव में 10 से 15 स्ट्रीट लाइटें लगवाने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पीयूष साहू, ग्राम सचिव साधना राठौर, उपयुक्त श्रम रोजगार रामेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रामअयोध्या प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मोहित परमार, सत्यम सेंगर, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह, राघवेंद्र परिहार, हरदेव राजावत आदि रहे।