रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र के सुढ़ार सालाबाद में आयोजित शिव महापुराण कथा के आयोजन पर महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। कलश यात्रा का गांव में जगह जगह स्वागत किया गया।
सुढ़ार सालाबाद गांव में बगिया वाले शंकरजी मंदिर पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन गांव में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिरों पर कलश लेकर निकली। वहीं, डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त झूगते नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों पर पहुंची। जहां पुष्प वर्षा पर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।




