
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में आलू लेकर जा रहे ट्रक ने बुदेलखंड एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आल लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घायल हुए चालक और खलासी को मौके पर पहुंची छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस ने बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।
रविवार की रात करीब 10 बजे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किमी संख्या 203 छिरिया सलेमपुर के पास इटावा से आलू लादकर एक ट्रक झांसी जा रहा था। वहीं, वह पहले से ही एक ट्रक सड़क किनारे खराब खड़ा था। जब जनपद मैनपुरी के ग्राम हरसू का नगला निवासी चालक उमेश यादव ट्रक लेकर वहां पहुंचा तो आगे खड़े ट्रक को नही देख सका। अचानक से जब ट्रक को देखकर चालक ने ब्रेक लगाए तो ट्रक आगे खड़़े ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक उमेश व जनपद मैनपुरी के ग्राम दिलीपपुर निवासी खलासी सुनील घायल होकर ट्रक में फस गए। सूचनाप मिलते ही मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल ने टीम की मदद से चालक और खलासी को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया।




