
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नवरात्र महोत्सव को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडभ्एम को सौंपकर नगर में सुरक्षा, बिजली, स्वच्छता, प्रकाश और धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी व नगर संयोजक बजरंग दल मानवेंद्र परिहार के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम राकेश कुमार सोनी को सौंपकर नवरात्र के दौरान नगर के चौराहों, गली-मोहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर मांस-अंडे की बिक्री पर प्रभावी रोक, मांसाहारी होटल व ठेलों को बंद रखने, सुबह चार बजे से नौ बजे और शाम छह से रात नौ बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति, सभी छोटे-बड़े मंदिरों में नगर पालिका द्वारा प्रकाश व्यवस्था व जलभराव-गंदगी को लेकर विशेष सफाई अभियान व चूना और कीटनाशक छिड़काव, माताओं-बहनों की सुरक्षा के लिए प्रातकाल से पुलिस गश्त व संवेदनशील मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती और सभी दुर्गा प्रतिमा पंडालों पर सफाई, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक स्तर पर नियमित निगरानी की मांग की है। साथ ही समय रहते व्यवस्थाएं न होने पर लोकतांत्रिक व शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन की भी बात कही। इस मौके पर दीपेंद्र राठौर, लव प्रजापति, प्रेम राठौर, गोलू कुशवाहा, निशांत अवस्थी, अंशू गौतम रामसिया साहू, सोनू याज्ञिक आदि रहे ।




