
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में मकानों में फॉल्स, सीलिंग का कार्य कराने के बाद बकाया मजदूरी का भुगतान न किए जाने का आरोप मजदूर ने सराफा व्यापारी लगाया। मजदूर ने रुपये मांगने पर सराफा व्यापारी द्वारा मारपीट और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के हरिगंज निवासी दीपचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मकानों में फॉल्स सीलिंग का काम करता है। नगर के एक सराफा व्यापारी के उरई स्थित मकान में फॉल्स सीलिंग का काम होना था। जिसका ठेका उन्होंने 30,000 रुपये में उसे दिया था। काम पूरा होने के बाद उसके 15,000 रुपये शेष रह गए थे। बकाया मजदूरी मांगने पर पहले तो वह उसे बहाने बनाते रहे। जब बीती तीन अक्टूबर को वह उनकी दुकान पर गया तो उन्होंने न सिर्फ उसे जातिसूचनक गालियां दी बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर दी। जिसका वीडियो उसके पास मौजूद है। मारपीट के बाद शिाकायत करने एवं आइंदा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




