झांसी-प्रयागराज स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर को क्षत्रिय महासंघ का समर्थन

जालौन। झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक राठौर को क्षत्रिय महासंघ ने समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जादौन की अगुवाई में बैठक आयोजित कर प्रत्याशी के समर्थन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की एकजुटता दर्ज कराई गई।
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव को लेकर संगठन की ओर से मतदाताओं के बीच संपर्क और संवाद किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पहुंचकर चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के लिए जागरूक करने पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान क्षत्रिय महासंघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भदौरिया, जिला महासचिव देवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह सेंगर, तहसील कोंच अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष कोंच नरेंद्र सिंह चंदेल, उमरी चेयरमैन बब्बू भदौरिया, लोकेंद्र सिंह बंगरा, लखपत सिंह भदौरिया तथा धर्मेंद्र चौहान जालौन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन अपने स्तर से स्नातक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान को आगे बढ़ाएगा। इस दौरान आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों और आपसी समन्वय पर भी चर्चा की गई।