जालौन में चल रही भागवत कथा में भक्तों ने सुनी यह कथा,,भावविभोर हुए श्रोता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के मोहल्ला चौधरयाना स्थित गुप्ता भवन पर आयोजित भागवत कथा में छठे दिन कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा व भामासुर की कथा सुनाई गई। जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए और जमकर नाचे।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के छठवें दिन कथा वाचक डॉ. शिव संपत द्विवेदी ने श्रोताओं को श्रीकृष्ण्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि जब भगवान कृष्ण ठुमुक ठुमुक कर चलते थे तो यशोदा मैया उन्हें एकटक निहारती रहती थीं। माखन चोरी करते हुए वह स्वयं खाकर अपने सखाओं को खिला देते थे और बाकी बचा हुआ फैला देते थे। तब गांव की ग्वालिन यशोदा मैया से उनकी शिकायत करती थीं। इसकी तरह गोपियों को भी परेशान करते रहते थे। कालिया मान मदर्न की कथा के बारे में भी बताया। भामासुर की कथा के दौरान उन्होंने कहा कि भामासुर ने सुर असुर, गंधर्व और राजाओं की कन्याएं अपहरण कर अपने घर में बंद कर रखी है। वरुण का छत्र, अदिति के कुंडल एवं देवताओं का क्रीड़ास्थल मणिपर्वत भी उसने बल पूर्वक छीन लिया था। तब भगवान श्रीकृष्ण ने भामासुर की राजधानी पहुंचकर गदा से पर्वत, बाणों से शस्त्र और चक्र से अग्नि जल और वायु के आवरण तोड़ डाले। उसने श्रीकृष्ण को मारने के लिए त्रिशूल उठाया लेकिन भगवान ने त्रिशूल के बार के पूर्व ही उसका मुकुट कुंडल सहित सिर काटकर पृथ्वी पर गिरा दिया। इस मौके पर पारीक्षित किरन गुप्ता, गुड्डन भदौरिया, प्रताप यादव, अंजू माहेश्वरी, गीता पुरवार, चंदा सोनी, रामजी अग्रवाल, अभिषेक माहेश्वरी, उर्मिला सोनी, ऊषा गुप्ता आदि रहे।