जालौन क्षेत्र में पुराने कुएं को पाटकर अतिक्रमण का आरोप, एसडीएम से गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक गांव स्थित पुरातन व सार्वजनिक कुएं में मिट्टी डालकर उसे बंद दिया गया साथ ही उस पर अतिक्रमण कर लिया गया। ग्रामीण ने कुएं से अतिक्रमण हटवाकर कुएं का जीर्णोद्धार कराने की मांग एसडीएम से की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी रामकुमार, अशोक कुमार, संतराम आदि ने एसडीएम राकेश सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में सार्वजनिक व पुरातन कुआं हैं। समय के साथ कुआं जीर्ण शीर्ण हो गया था। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने कुएं पर अतिक्रमण कर लिया और कुएं में मिट्टी आदि भरकर उसे बंद कर दिया। उस पर खूंटे आदि गाड़कर पशुओं को बांधना शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत उसने पूर्व में की थी तो राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जाकर जांच की और वहां बनी लिड़ौरी और खूटों को हटवा दिया गया। लेकिन बंद कुएं को नहीं खुलवाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि बंद कुएं को खुलवाया जाए और कुएं का जीर्णोद्धार कराया जाए ताकि ग्रामीण कुएं के पानी का उपयोग कर सकें।