पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Lucknow news today। लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में संदिग्ध हालात में गिरे शिवा शर्मा की हत्यारोपी 25 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे इस घटना घटित होने के बाद पुलिस को खोजे नही मिल रही है वहीं उसने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। वायरल वीडियो जिसमें वो कह रही है कि मेरा आप सभी से रिक्वेस्ट है, मेरे नाम को ऐसे मत उछालिए। आप हर किसी के साथ मेरा नाम मत जोड़िए। आप लोगों ने कई नेताओं, कई अधिकारियों के साथ मेरा बेवजह का नाम जोड़ा है हाँ, अगर वो मेरे इंस्टाग्राम पे मेरे से कोई ऐड है, तो आप मेरे बारे में ऐसी अफ़वाह मत फैलाइए। मेरा किसी से कोई कनेक्शन नहीं है। मैं किसी को नहीं जानती हूँ, मेरा रिक्वेस्ट है कि प्लीज मेरे बारे में अफ़वाह मत फैलाइए। मैं कहीं गायब नहीं हूँ। मैं पुलिस में आ के बयान देना चाहती हूँ। मैं उन्हें सब कुछ सच-सच, जो कुछ भी है, मैं उन्हें सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूँ। तो प्लीज, आप लोगों से मेरी यही रिक्वेस्ट है कि कुछ भी किसी लड़की के बारे में बोलने से पहले 100 बार सोचिए कि मेरा क्या गुनाह है। मैंने कुछ नहीं किया है। जो कुछ भी सच है शिवा शर्मा कांड से रिलेटेड, कि उसकी कोई हत्या नहीं हुई थी, वो एक सुसाइड था। वो मैं आप लोगों से बताने वाली थी। लेकिन मेरी कंडीशन देखिए कि मैं किस कंडीशन में हूँ। मैं ठीक कंडीशन में नहीं हूँ। मैं बिल्कुल भी इस समय फिजिकली फिट नहीं हूँ, तो मेरा रिक्वेस्ट है, मेरा आप लोगों से निवेदन है कि किसी भी बड़े अधिकारी या नेताओं के साथ मेरा नाम मत जोड़िए जिसमें मेरी कोई इन्वॉल्वमेंट नहीं है।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बीते सप्ताह शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में अपार्टमेंट से गिर कर मौत हो गई थी। मृतक की माँ ने लिवइन में रह रही श्रद्धा दुबे समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जब तक पुलिस उसे पकड़ती वह मौके से भाग निकली थी। बाद में पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था इसके बाद पुलिस को वह खोजे नहीं मिल रही वहीं उसने एक विडियो वायरल किया है।





