चकमार्ग पर लगे खम्बे किसान को हो रही परेशानी,, एसडीएम से लगाई गुहार

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत पर जाने वाले चकमार्ग पर बिजली के खंभे लगे हैं। जिससे किसान को कृषि उपकरण ले जाने में दिक्कत होती है। किसान ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर खंभे हटवाए जाने की मांग की है।
विकास खंड के ग्राम मांडरी निवासी किसान रामशंकर , परमाल सिहं आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके खेत तक पहुंचने के लिए चकमार्ग है। इस चकमार्ग पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। जो समय के साथ जर्जर हो चुके हैं। ऐसे में इन खंभों से होकर निकलने में खतरा बना रहता है। कृषि उपकरण भी खेत तक ले जाने में परेशानी होती है। इन खंभों को हटवाने के लिए उसने बिजली निगम में भी शिकासत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। खंभे जस के तस खड़े हैं। किसान ने एसडीएम से चकमार्ग पर लगे बिजली के खंभों को हटवाने की मांग की है।

रंजिश के चलते युवक को रोककर दी धमकी, पुलिस ने की आरोपी पर कार्यवाही

जालौन। रंजिश के चलते गांव के ही युवक को रोककर उसके साथ विवाद कर गाली, गलौज करने और धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह वह अपने घर से किसी काम के चलते गांव में जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही रोहित ने जबरन उसे रोक लिया और रंजिश के चलते उसके साथ विवाद करते हुए गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने रोका तो वह धमकाने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।