कलियुगी बेटे ने की पिता की पिटाई,, पीड़ित ने लगाई पुलिस से मदद की गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता की पिटाई कर दी। क ग्राम गिधौसा निवासी ओमप्रकाश ने अपने पुत्र विजय कुमार पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता के अनुसार, 28 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे विजय कुमार घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों व चप्पलों से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर ने तमंचे की बट से भी हमला किया, जिससे उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।