लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर लखनऊ विश्वविद्यालय में मनाया गया एकता दिवस,,कुलपति ने अर्पित किए श्रदासुमन

Lucknow university news today । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय स्थित कला एवं शिल्प महाविद्यालय लखनऊ, में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. जे. पी. सिंह सैनी, कॉलेज के डीन एवं प्राचार्य डॉ. रतन कुमार, डॉ. अमिता कनौजिया, माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक कलाकृतियों एवं प्रस्तुतियों को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित एप्लाइड आर्ट विभाग के छात्रों की फोटोग्राफ, ग्राफिक डिजाइन, फाइन आर्ट विभाग के पेटिंग्स , प्रिन्ट मेकिंग और मूर्तिकला आदि को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।


प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जे. पी. सिंह सैनी, कॉलेज के डीन एवं प्राचार्य डॉ. रतन कुमार, डॉ. अमिता कनौजिया, आलोक कुमार, आशीष अवस्थी, अंचल श्रीवास्तव एवं रविकांत पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान के प्रति जागरूकता एवं सम्मान की भावना विकसित करना था।