जालौन नगर के इस विद्यालय के छात्रों ने किया सनातन ओलम्पियाड में शानदार प्रदर्शन,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में डीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सनातन ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उरई स्थित जिला पंचायत परिसर स्थित वीरांगना झलकारी बाई ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
सनातन ओलंपियाड में कक्षा नौ के शिवांशु गुप्ता ने पहला स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी कक्षा की प्रिया ने तृतीय और अमोल गौतम ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 11 के क्षितिज पटेल ने चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अनंत कनौजिया, सोम्या गुबरेले, अदिति गुर्जर, पलक, आशी गुर्जर और हर्ष कुशवाहा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। सभी मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. संगीता मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान अर्जित करने, अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने का उत्साह बढ़ाती हैं। इस मौके पर राहुल भदौरिया, प्रीतम कुशवाहा, मंजेश कुशवाहा, सचिंद्र कुमार आदि रहे।