जालौन क्षेत्र में किसानों ने लगाया चक रोड पर कब्जे का आरोप, एसडीएम को दिया शिकायती पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में गांव से खेत की ओर जा रहे चकरोड पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जिसके चलते किसान अपने खेतों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर चकरोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी किसान बालाप्रसाद, सुनील कुमार, हनुमंत सिंह, विजय सिंह, संतोष सिंह, शिवराज सिंह, मानसिंह, गौरव चौहान, राजकिशोर आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव से एक चकरोड खेतों में गया है। जिससे होकर किसान अपने खेतों में पहुंचते थे। खेतों तक कृषि उपकरण ले जाने का भी यही रास्ता था। लेकिन कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। अब वह किसानों को चकरोड से होकर नहीं निकलने दे रहे हैं। यदि कोई किसान चकरोड से होकर निकलने की कोशिश करता है तो झगड़े पर आमादा होकर मारपीट की कोशिश करते हैं। जिसके चलते किसान परेशान हैं। इससे पूर्व खलिहान में भी पेड़ लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया था, जिसे शिकायत के बाद प्रशासन ने हटवा दिया था। पीड़ित किसानों ने एसडीएम से चकरोड पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की है।