रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम छानीखास स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों जानकारी दी गयी ।
न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन जावेद खान ने की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि न्यायिक तहसीलदार प्रतिभा पाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को मोटरवाहन अधिनियम, राजस्व, भारतीय न्याय संहिता की जानकारी दी गई। न्यायिक तहसीलदार प्रतिभा पाल ने ग्रामीणों को पेंशन योजनाओं, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना समेत तहसील स्तरीय कल्याणकारी योजनाओं और फ्लैग कोड की जानकारी दी। वहीं अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रांसजेंडर के हितों के लिए दी गई व्यवस्थाओं और थर्ड जेंडर के बारे में समझाते हुए कहा कि उन्हें समाज में उन्हें उपेक्षित न किया जाए। न्यायिक मजिस्ट्रेट जावेद खान ने ग्रामीणों को बताया कि कानून सभी के लिए समान है। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कानून का सहारा लें। इस मौके पर अधिवक्ता रवि कुमार, अमित चौहान, अभिषेक श्रीवास्तव, यासीन बाबू, पीएलवी विपिन बुधौलिया, विजेंद्र बाबू आदि रहे।






