रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में युवक द्वारा चार दिन पूर्व युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने की शिकायत युवती के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पिता ने घर में रखे बैंक के बॉन्ड, नकदी और जेवर ले जाने का भी आरोप लगाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी बीती 29 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी छोटी बहन से सहेली के घर जाने की बात कहकर गई थी। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की। जिसमें पता चला कि उनकी बेटी को माधौगढ थाना क्षेत्र के ग्राम अकरपुरा निवासी दिलीप कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। आरोप लगाया कि बेटी घर से एक-एक लाख रुपये के स्टेट बैंक के पांच बॉन्ड, चार लाख रुपये नकद और पत्नी के गहनों में एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की जंजीर, दो अंगूठी और एक चांदी की पायल अपने साथ ले गई। पिता ने बताया कि बेटी की शादी तय हो चुकी थी और दीपावली के बाद सगाई की रस्म होनी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।






