Hapur news today । हापुड़ सैनी महासभा उत्तर प्रदेश हापुड़ के जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें योगेंद्र कुमार सैनी सिंमरौली वालों को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रेमचंद सैनी को युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। मुकेश कुमार सैनी जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट सोनू सैनी को जिला उपाध्यक्ष नॉमिनेट किया गया।

ओमप्रकाश सैनी को जिला महासचिव, अमित सैनी को कोषाध्यक्ष, प्रशांत सैनी को जिला सचिव, अरविंद सैनी को जिला सचिव, लखन सैनिकों जिला प्रचारक तथा पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त कार्यकारिणी को सभी ने माला पहनकर स्वागत किया इस अवसर पर डॉ मुकेश सैनी, एडवोकेट दिनेश सैनी, कौशल सैनी, नंदकिशोर सैनी ,राजीव सैनी, वीरेंद्र सैनी, राहुल सैनी अंकित सैनी अनिल सैनी सुनील सैनी नीरज सैनी निखिल सैनी संजय सैनी व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






