जालौन में महिला ने लगाया रंजिश के चलते धमकाने का आरोप,, पुलिस ने की आरोपी पर कार्यवाई,

Oplus_131072

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में रंजिश के चलते महिला के साथ विवाद कर उसे धमकाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी आफरीन ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही अलताफ उसके परिवार से रंजिश रखता है। रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता रहता है। जिसके चलते उसका परिवार परेशान हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह अलताफ उसके घर के बाहर आया और गाली, गर्लाज करने लगा। जब उसने गाली देने से रोका तो विवाद करके धमकाने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।