पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सूने घर का ताला और संदूक के कुंडे तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के आभूषण समेत 50000 रुपये नकद चोरी कर लिए। गृहस्वामी के भतीजे ने चोरी की सूचना छिरिया चौकी में दी है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा बाबूराम कुशवाहा परिवार सहित गुजरात के बलसाड़ में रहकर काम धंधा करते हैं। उनके घर में ताला पड़ा रहता है। बीती पांच नवंबर की रात अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने अंदर के कमरे का भ्ज्ञी ताला तोड़ दिया और संदूक के कुंडे तोड़ दिए। सुबह जब वह जागे तो चाचा के घर का टूटा हुआ देखकर शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। चाचा से जानकारी की तो पता चला कि संदूक में रखा सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का ओम, तीन जोड़ी तोड़ियां, पांच जोड़ी बिछिया समेत 50000 रुपये नकद चोरी हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






