कुटिया वाले हनुमान जी मंदिर पर हुआ सुंदरकांड
पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में छोटी दीवाली को भी बाजार में जमकर भीड़ उमडी। लोगों ने पर्व पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजार में कई बार जाम की भी स्थिति रही। हालांकि पुलिस ने सुबह से ही बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। जिसके चलते कुछ राहत भी रही।
दीपावली के पूर्व छोटी दीपावली पर नगर के बाजार में जमकर भीड़ उमड़ी। दिन भर खरीददारों का बाजार में तांता लगा रहा। नगर ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोगों ने नगर में आकर खरीददारी की। यही कारण रहा कि बाजार में दिन भर लोगों की भीड़ नजर आई। लोगों ने बर्तन, मिठाई, सजावट का सामान, खीले गट्टे, किराना, आभूषण, इलेक्ट्रिक आइटम एवं मोबाइल आदि की खरीददारी की। इसके अलावा भी जरूरत के सामान की खरीददारी करते नजर आए। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तमाम तरह के ऑफर और सेल लगा रखी थी। जिसके चलते दुकानों पर भीड़ नजर आई। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा मंहगाई अधिक रही इसके बाद भी लोगों ने खरीदारी में कोई कसर नहीं रखी। जिसके चलते दुकानदार भी खुश नजर आए। बाजार में भीड़ का आलम यह रहा कि दिनभर बाजार में लोग निकलने के लिए परेशान रहे। हालांकि बड़े वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक होने से कुछ राहत भी रही। कोतवाल हरिशंकर चंद्र, इस्पेक्टर क्राइम लालबाबू मिश्रा, विवेक मौर्य, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस फोर्स के साथ बाजार में गश्त लगाते नजर आए।






