जालौन में 28 से 30 नबंवर को मनाया जायेगा रामचरित मानस संघ का वार्षिकोत्सव, होगा सम्मेलन

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, ज्वालागंज, पुरानी नझाई के प्रांगण में 28 से 30 नवंबर 2026 तक श्री लक्ष्मी नारायण रामचरित मानस संघ का 71वां वार्षिकोत्सव एवं तीन दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन व संत समागम आयोजित होगा। यह आयोजन संत शिरोमणि श्री केशवदास जी ब्रह्मचारी, वयोवृद्ध संत श्री नारायणदास जी (नाना महाराज) की प्रेरणा तथा वर्तमान महन्त श्री विजयरामदास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के तहत 28 नवंबर को रात्रि 8 बजे से रामायण पाठ व संतों के प्रवचन होंगे। 29 नवंबर को रात्रि 8 से 12 बजे तक तथा 30 नवंबर को दोपहर 2 से शाम 6 बजे और रात्रि 8 बजे से समापन सत्र आयोजित होगा।
सम्मेलन में पारीक्षाधाम पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 संत प्रवर महावीर दास जी ब्रह्मचारी जी (झाँसी), आचार्य श्री राजेन्द्र मिश्र (सीधी, म.प्र.), महन्त श्री राघवेन्द्रदास जी रामायणी (छतरपुर, म.प्र.), श्री सुनीत कुमार मिश्र रामायणी (जालौन) और डॉ. आलोक मिश्र (कानपुर) सहित अन्य विद्वान व संत प्रवचन देंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष संतोषकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष
उमेशचन्द्र गुप्ता (मुन्नू), मंत्री पं. महावीर प्रसाद मिश्रा (एडवोकेट), सहमंत्री भगवानदास गुप्ता (बापू) व सूचना व्यवस्थापक अनूप अवस्थी ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़