जालौन में रंगबाजी को लेकर हुआ विवाद में लेबर से मारपीट, जांच शुरू

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रंगबाजी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने लेबर के साथ मारपीट कर धमकी दे दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नया भवानीराम निवासी सियाराम ने पुलिस को बताया कि वह गेस्ट हाउस में लेबर का काम करता है। शनिवार की सुबह वह घर से बाहर जा रहा था तभी दो व्यक्ति वहां आये और रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। मना करने पर उनके साथ मारपीट कर दी। जब वह बचने के लिए चिल्लाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए आये। उन्हें देखकर दोनों धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े युवक, चार के खिलाफ हुई कार्यवाही

जालौन। बारात में डीजे पर डांस को लेकर युवकों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ़ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा में बारात के दौरान डीजे डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी पक्ष आमादा फसाद हो गया।शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चार युवकों मो. अनीश, मो. सलमान , मो. अकील व सलमान मसूरी निवासी रामकुण्ड पटेल नगर, कोतवाली उरई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की है।