जालौन क्षेत्र के इस गांव में चल रही भागवत कथा,, भक्ति रस से सरोबार हो रहे श्रदालु

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के हरदोई राजा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं रामकथा में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। रामकेश याज्ञिक द्वारा आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान सुबोधानंद महाराज तथा रामकथा का श्रवण पंडित सीताशरण दास महाराज द्वारा कराया जा रहा है।
श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सुबोधानंद महाराज ने भगवान विष्णु के वामन अवतार, राजा बलि की दानशीलता और भगवान द्वारा तीन पग भूमि मांगने का प्रसंग विस्तार से सुनाया। उन्होंने बताया कि जब राजा बलि अपने पराक्रम और दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हो गए, तब भगवान विष्णु ने वामन अवतार धारण कर उनकी परीक्षा ली। भगवान ने राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी। राजा बलि के संकल्प लेने के बाद भगवान ने विराट स्वरूप धारण कर दो पग में समस्त लोकों को नाप लिया और तीसरा पग रखने के लिए राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया। कथा व्यास ने बताया कि राजा बलि की दानशीलता और वचन पालन की भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने भगवान के भक्तों पर कृपा और उनकी रक्षा करने की महिमा का भी वर्णन किया। वहीं रामकथा में पंडित सीताशरण दास महाराज ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। उन्होंने अयोध्या में राजा दशरथ के यहां भगवान श्रीराम के प्राकट्य और चारों भाइयों के जन्म की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और जय श्रीराम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।कथा के अंत में परीक्षित फूलवती व रामकेश ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रभाकर, रामप्रसाद, जितेंद्र, अनिल, सुनील कुमार, सोनू, गोलू, निखिल, करण, गोपालजी मौजूद रहे।