संविधान दिवस पर जालौन नगर पालिका में हुए कार्यक्रम,

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में संविधान दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका के अधिकारियों ने संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना एवं उसके मूल्यों के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली।
ईओ सुशील कुमार दोहरे ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है। यह राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता का आधार होने के साथ ही प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं कर्तव्यों का मार्गदर्शक भी है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान किया है।इस अवसर पर संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सभी महान सदस्यों को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनव राजावत, नरेश सोनी, धीरज साहू, प्रद्युम्न द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।