बदहाल हालत में पड़े जालौन CHC के शौचालय,, लोगों ने की ये मांग

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के शौचालयों की बदहाल स्थिति को लेकर समाजसेवी मुहम्मद अशफाक ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत में शौचालयों में बिजली की लाइट, पानी रखने के डिब्बे और मल-मूत्र निकासी के लिए आवश्यक पाइप की व्यवस्था न होने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने मामले की खुली जांच कराकर तत्काल सुधार और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता अशफ़ाक राईन, यश बाथम, मनोज रिछारिया, नवीन गुप्त, दीपक राजावत ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में कहा गया है कि सीएचसी जालौन में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को शौचालय का उपयोग करने में परेशानी हो रही है। शौचालयों में पर्याप्त लाइट नहीं है, पानी के लिए डिब्बे की व्यवस्था नहीं है और कमोड के नीचे लगने वाला आवश्यक पाइप भी मौजूद नहीं है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि सीएचसी के सभी शौचालयों की तत्काल जांच कराई जाए, सभी शौचालयों में पर्याप्त बिजली की लाइट तत्काल लगवाई जाए ताकि मरीजों को अंधेरे में परेशानी न हो। प्रत्येक शौचालय में पानी के लिए डिब्बे एवं पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, कमोड के नीचे आवश्यक पाइप एवं निकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराई जाए, शौचालयों की नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित कराया जाए।