पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
UP Election 2027 । उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने विधानसभा प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है आज जो लिस्ट जारी हुई है उसमें बागपत गाजियाबाद गौतम बुद्ध नगर जालौन आदि जनपदों के नाम शामिल है जहां पर समाजवादी पार्टी ने प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि नामित व्यक्ति वहाँ की स्थिति का जायजा लेकर अवगत कराएंगे। तो वही चर्चा यह भी है कि जो प्रभारी बनाये गए हैं वही विधानसभा चुनाव में प्रत्यासी होंगे हालांकि इसपर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
बता दे आपको उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को कुछ ही महीने से बचे हैं इसी को लेकर सभी पार्टियों जी जान से जुटी हुई है इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी ने आज एक और प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है आज जो लिस्ट जारी हुई है उसके अनुसार बागपत बड़ौत से सुरेंद्र तोमर, गाजियाबाद कॉलोनी से अनिल कसाना गाजियाबाद से अभिषेक गर्ग नोएडा से मुकेश शर्मा हाथरस से रामनारायण काके हाथरस के ही सादाबाद से देवेन्द्र अग्रवाल मथुरा की छाता सीट से लोकमणि जादौन मथुरा की मांट सीट से संजय लाठर आगरा की वाह से कृष्ण वर्मा निषाद जबकि जालौन की कालपी सीट से श्रीराम पाल को सपा ने मैदान में उतारा है।







