जालौन के इस विद्यालय में हुआ माताओं के सम्मान, समारोह का आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के एसएस कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में माताओं को सम्मान देते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मनोरंजक गतिविधियां और सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं आगंतुक माताओं के स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से सभी माताओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए ‘वृद्धाश्रम एक्ट’, ‘बागवान एक्ट’ एवं ‘वैल्यू ऑफ मदर एक्ट’ जैसी मर्मस्पर्शी प्रस्तुतियां देकर माताओं को भावुक कर दिया।मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरपर्सन नेहा मित्तल ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि बच्चों के संस्कारों की प्रथम गुरु होती है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के पीछे मां का त्याग, समर्पण और संघर्ष छिपा होता है। विशिष्ट अतिथि ऊषा गुप्ता ने मातृ शक्ति को समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए कहा कि माताओं के सम्मान और संस्कारों से ही समाज मजबूत बनता है। कार्यक्रम के दौरान ‘बेस्ट मॉम’ प्रमाण-पत्र देकर राधा अग्रवाल, इंदु मिश्रा, कल्पना बाजपेई, सुनीता एवं अर्चना खन्ना को सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से सभी माताओं पर पुष्पवर्षा की गई और बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित मदर्स डे कार्ड भेंट किए गए। इसके अलावा कैटवॉक और हुलाहूप गेम्स जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रंजना दुबे, नैना साहनी, इंदु माहेश्वरी, रश्मि सेठ, विनय गुप्ता, अनंत श्रीवास्तव, सरिता कुशवाहा आदि रहे।