
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में एक घर में सांप निकल आया। घर की अलमारी में विशाल घोड़ा पछाड़ सांप बैठा दिखा तो परिजन घबरा गए। ग्रामीण ने सपेरे को बुलवाकर सांप को पकड़वाया।
रविवार की दोपहर ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी लछीराम रजक के घर में बच्चे कमरे में लेटे हुए थे, तभी अचानक उनकी नजर अलमारी में बैठे एक विशाल सांप पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सांप को देखकर परिवार दहशत में आ गया। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ने के लिए ग्राम भेंड से एक सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कुछ देर की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे गांव के बाहर छुड़वा दिया।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105




