(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक घर से युवक की बारात गयी थी तथा घर में अकेली महिलाएं थी। पुरूष विहीन मकान में रात को अज्ञात चोर अपने साथियों के साथ घुस आया। महिलाओं ने उसे पकड़ लिया किन्तु वह महिलाओं से छूट कर भाग गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुरा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का घर विवाह था। घर के सभी लोग बारात में सिरसाकलार गये थे तथा घर में सिर्फ महिलाएं थी। पुरूष विहीन मकान में पीछे से अज्ञात व्यक्ति छत पर चढ़ आया तथा उसके 2-3 साथी बाहर खड़े रहे हैं। घर में घुसे युवक को घर की महिलाओं प्रियंका, ममता, रागिनी, अभिलाषा ने पकड़ लिया। महिलाओं के चुंगल में फंसा युवक महिला को चकमा देकर भाग गया। महिलाओं ने घर में चोरी के इरादे से घुसे युवक की घटना की जानकारी डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की। बारात से लौटे मुनील कुमार ने घटना की लिखित शिकायत पुलिस से की है ।
