(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । व्यापारी किसी को उत्पीड़ित नहीं करता है बल्कि स्वयं उसका उत्पीड़न होता है। इस स्थिति को बदलना होगा। यह बात एग्रो इनपुट डीलर्स ऐसोशिएशन की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने कही। इस दौरान
स्थानीय गेस्ट हाउस में एग्रो इनपुट डीलर्स एसोशिएशन का दूसरा अधिवेशन खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की उपस्थिति एवं प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि व्यापारी जीएसटी और इनकम टैक्स सरकार को देता है और सामाजिक कार्यों में भी दिल खोलकर खर्च करता है। व्यापारी समाज का एक अभिन्न अंग है। व्यापारी किसी को उत्पीड़ित नहीं करता है बल्कि स्वयं उसका उत्पीड़न होता है, इस स्थिति को बदलना होगा। सरकार को भी चाहिए कि व्यापार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को सहूलियत दी जाए। इस दौरान समिति का चुनाव भी संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रभात तिवारी, दिनेश गुप्ता और राहुल कुमार ने नामांकन किया। बाद में प्रभात तिवारी और राहुल कुमार के नामांकन वापस लेने पर दिनेश गुप्ता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। प्रभात तिवारी को बुंदेलखंड प्रभारी बनाया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र लोदी, डॉ. रविंद्र, सुधीर चतुर्वेदी, पुनीत मित्तल, अरविंद चौहान, दीपक गुप्ता, महामंत्री केपी सिंह, महासचिव महेंद्र पटेल, मनोज शुक्ला, मनीष शर्मा, विजय गुप्ता, करन राजावत, यासीन रजा, राकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सानू सिंह आदि मौजूद रहे।
Contact for Advertisement : 9415795867






