लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर अखिलेश यादव ने बोला भाजपा सरकार पर हमला,कही यह बड़ी बात

Samajwadi Party News। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav ) ने शनिवार को लगातार बढ़ रही मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोक पाने में पूरी तरह से विफल है आज जनता खाने पीने की चीजों दाल, तेल, आटा से लेकर सब्जी, दूध सबके दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने महंगाई रोकने के लिए जनता से झूठे वादे किये।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय वोट लेने के लिए जो भी वादे करती है, सत्ता में आने के बाद ठीक उसके विपरीत आचरण करती है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है पिछले दिनों एक बार फिर व्यवसायिक गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गए तेलों, दालों और अन्य खाद्य सामाग्री के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर गरीब, मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ रहा है उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार में काला बाजारी और मुनाफा खोरी चरम पर है। किसान के खेत से पांच रुपये किलो बिकने वाला आलू आज 40 रुपये किलो मिल रहा है। इसी तरह से प्याज, लहसुन, टमाटर के दाम कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मुनाफाखोरी को प्रश्रय दे रही है। किसान को सही दाम नहीं मिल रहा है लेकिन बिचौलिए मुनाफा कमाकर मालामाल होते जा रहे हैं आम आदमी इस महंगाई और मुनाफाखोरी में लुट रहा है सत्ता के संरक्षण में मुनाफाखोर जनता को लूट रहे हैं सरकार सब कुछ जानते हुए भी चुपचाप तमाशा देख रही है और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से मिल रहे हर जख्म का हिसाब लेगी।

Follow us on Facebook or Instagram : uttam pukar news


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। mail us your news : uttampukarnews@gmail.com or Watsapp or calling : 9415795867


Leave a Comment