रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में ससुरालियों द्वारा अतरिक्त दहेज की मांग करने और मांग पूरी न होने से बेटी को प्रताडित करने एवं बीमार होने पर उचित उपचार न होने के चलते उसकी मृत्यु होने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी अरूण कुंमार ने न्यायालय को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी सोनम की शादी एक जून 2021 को काशीपुरा निवासी संजय के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे भूखा रखा। जिसके चलते वह बीमार हो गई। बीमार होने के बाद भी ससुराल के लोगों ने उसका सही से इलाज नहीं कराया। जिससे बीमारी बढ़ती गई। बेटी को वह लेकर आए और उसका भोपाल और ग्वालियर में इलाज कराया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए और लगभग पांच माह पूर्व बेटी की मौत हो गई। पिता जिसकी सूचना उसने पुलिस में भी दी थी। लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। शनिवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी ससुराली खंडेराव निवासी पति संजय नगाइच, सुरेंद्र नगाइच, सोमप्रकाश, प्रभादेवी व कानपुर निवासी आरती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।






