फूफा की डांट से नाराज किशोर ने छोड़ा घर,,बस स्टाफ ने दिखाई सतर्कता,फिर हुआ ये

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में फूफा के यहां रह रहा किशोर फूुफा के डांटने से नाराज होकर घर से भाग आया और गुड़गांव जाने के लिए बस पर पहुंच गया। शक होने पर स्टॉफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिरजू पत्नी के साथ गुढ़गांव में नौकरी करते हैं। उन्होंने कुछ समय के लिए अपने बेटे अभय (12) को रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम क्योलारी में रहने वाले फूफा के यहां छोड़ दिया था। वह पिछले कुछ समय से क्योलारी में अपने फूफा के यहां ही रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर किसी बात पर फूफा ने उसे डांट दिया तो वह घर छोड़कर भाग आया। जालौन आकर वह गुड़गांव जाने के लिए बस के टिकट काउंटर पर पहुंच गया। 12 वर्षीय बच्चे को अकेले देखकर जब वहो मौजूद लोगों ने उससे बात की तो वह घबरा गया और उसने सारी बात बता दी। जिसके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के परिजनों को बुलाया और अभय को उनके सुपुर्द कर दिया।