रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर में मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। इधर, घूम रहे युवकों से कडी पूछतांछ कर उनके नाम और नंबर नोट किए गए।
मिशन शक्ति प्रभारी एसएसआई संजय कुमार यति, एसआई सुरेश कुमार वर्मा के नेतृत्व एंटी रोमियो टीम ने नगर के झंडा चौराहा, बाजार, बस स्टैंड, चुर्खी रोड और स्कूल-कॉलेजों के आसपास बेवजह घूम रहे और सार्वजनिक स्थानों बिना किसी काम के मजमा लगाए खड़े युवकों को रोककर उनसे सख्ती से पूछताछ की। पुलिस ने सभी के नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि रजिस्टर में दर्ज किए। साथ ही हिदायत दी कि बिना किसी कारण के ऐसे स्थानों पर खड़े न हों। चेकिंग के साथ-साथ एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं और युवतियों से संवाद कर उन्हें जागरूक भी किया। टीम ने उन्हें महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध से बचाव और अपने कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए क्लस्टर मोबाइल टीम द्वारा झंडा चौराहा पिकेट और क्षेत्र में भ्रमण कर रही एंटी रोमियो टीम का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और महिलाओं की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।





