(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । शीतलहर में कोहरे के चलते कोई दुर्घटना न घटे और वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। इसके लिए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जागरूकता अभियान चलाया और वाहनों में पीछे रेडियम स्टीकर लगाए।
सड़क पर दौड़ते तमाम वाहनों में पीछे इंडीकेटर नहीं जलते हैं और कई वाहनों में रेडियम स्टीकर भी नहीं होते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैक्टर व ट्राली में होती है जिसमें पीछे लाइट नहीं होती और ट्राली में कोई भी निशान भी नहीं होता है। सर्दी में कोहरे के चलते अक्सर ट्रैक्टर से दुर्घटनाएं होती रहती है। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन न होने के कारण भी दुर्घटनाएं होती है। दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एआरटीओ प्रवर्तन विनय कुमार पांडेय व सुरेश कुमार की टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के जागरूक करने के मकसद से परिवहन विभाग द्वारा जारी पत्रक बंटवाए।

जिसमें यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी गई है। इसके अलावा टीम ने जिन वाहनों पर स्टीकर नहीं थे, उन पर रेडियम स्टीकर भी लगवाए और वाहन चालकों को यातायात नियमों पालन करने की सलाह दी। टीम ने वाहन चालकों को जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों को अपनाने की सलाह दी।





