जालौन कोतवाली परिसर में खड़े लावारिश वाहनों की हुई नीलामी,,

Auction of unclaimed vehicles parked in Jalaun Kotwali premises,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today ।जालौन नगर कोतवाली में गुरुवार को लावारिस वाहनों की नीलामी संपन्न हुई। जिसमें 19 लावारिस दोपहिया वाहनों को 60 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली में खरीदा गया।
कोतवाली परिसर में खड़े 19 लावारिस वाहनों की नीलामी गुरूवार को होनी थी। नायब तहसीलदार गौरव कुमार व कोतवाल विमलेश कुमार की उपस्थिति में नीलामी की प्रक्रिया शुरू हुई। नीलामी में भाग लेने के लिए 28 लोग पहुंचे थे। 50 हजार रुपये से नीलामी की बोली की शुरूआत हुई। जिसमें जालौन निवासी शाहरूख ने सर्वाधिक 60 हजार रुपये की बोली लगाकर नीलामी अपने नाम की। कोतवाल विमलेश कुमार ने बताया कि 19 लावारिस दोपहिया वाहनों की नीलामी की गई है। नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment