BDO ने ग्रामीणों को बैठक कर दी प्रधानमंत्री आवास योजना पात्रता सूची में बदलाव के बारे में जानकारी,,इनको भी मिलेगा लाभ

Jalaun news today । सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में बदलाव करते हुए गरीबो को अधिक से अधिक लाभ पहचाने के लिए पात्रता में ढील दी है। अब आवास की नई नीति में 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमाने वाले एवं फ्रिज व बाइक रखने वाले ग्रामीणो को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। पात्रता सूची के नए नियमो के प्रचार प्रसार के लिए ग्राम शहजादपुरा में बीडीओ प्रशांत यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।


विकास खंड के ग्राम शहजादपुरा में आयोजित हुई बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पात्रता सूची में किए गए बदलाव की जानकारी देते हुए बीडीओ प्रशांत यादव ने बताया कि जिस परिवार की आमदनी 15 हजार रुपये प्रतिमाह एवं फ्रिज और बाइक हो तो उन्हें भी योजना का लाभ दिया जा सकता है। अपात्रता की श्रेणी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे परिवार अपात्रता की श्रेणी में आएंगे जिनके पास चार पहिया वाहन हो या चार पहिया कृषि उपकरण का स्वामी हो। 50 हजार रुपये या इससे ऊपर के किसान क्रेडिट धारक, परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, परिवार का कोई भी सदस्य 15 हजार रुपये से अधिक प्रतिमाह कमाता हो, आयकर चुकाता हो, ढाई एकड़ या उससे अधिक सिंचित भूमि का स्वामी हो, ऐसे लोग प्रधानमंत्री आवास आने के लिए अपात्र माने जाएंगे।बीडीओ प्रशांत यादव, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका धीरान, प्रधान सरताज खां की उपस्थिति गांव मे खुली बैठक आयोजित कराकर पात्र लाभार्थियों का चयनित करने की प्रक्रिया शुरू की गयी। ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लिए 1.20 लाख दिए जाते है इसके लिए पात्र लाभार्थियों का चयन खुली बैठक में पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि बैठक में लाभार्थियों की सूची तैयार की गई। उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी एवं पात्रों को आवास का लाभ दिलाया जाएगा। योजना की ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए गांव में बाल पेंटिंग करायी गयी है। इस मौके पर पंचायत सहायक पंकज पाल, ग्राम रोजगार सेवक पवन तिवारी, सदस्य राम प्रकाश भदौरिया, मनोज गोस्वामी, सम्पूर्णानंद, रमेश चंद्र व ग्रामीण रामलखन, इस्लाम, राजकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment