जालौन के इस मुहल्ले में शुरू हुई भागवत कथा,, निकली कलश यात्रा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के मोहल्ला चौधरयाना में गुप्ता भवन पर साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके पहले दिन नगर के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य कलश व शोभायात्रा निकाली गई। जगह जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
मोहल्ला चौधरयाना में गुप्ता भवन पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पहले दिन शोभायात्रा के लिए भक्त द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहां कथाव्यास डॉ. पंडित शिव संपत द्विवेदी रथ पर विराजमान हुए। महिलाओं ने सिरों पर कलश रखे। पारीक्षित किरन गुप्ता अपने सिर पर भागवत पुराण धारण किए थी। दोपहर करीब दो बजे कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा झंडा चौराहा, पानी की टंकी, कांजी हाउस, कोतवाली रोड काली माता मंदिर से होकर कथा स्थल पर पहुंची। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रृद्धालु नाचते गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं, कलश यात्रा में भगवान शिव व हनुमान की झांकी आकर्षण में रही। कलश यात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कथा स्थल पर पहुंचने पर कथा व्यास ने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। इस मौके पर अभिषेक माहेश्वरी, पुनीत मित्तल, शिवपाल यादव, रामवीर यादव, एके त्रिवेदी, मनीष सोनी, आशीष सोनी, निखिल सिंधी, पवन धूसर, विवेक सोनी, विपुल गुप्ता, विपुल दीक्षित आदि रहे।

पढ़िये आपकी अपनी मासिक पत्रिका : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़