भारत विकास परिषद ने लगाया 26 वा वाटर कूलर,, एमडी ने किया लोकार्पण

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा समाज सेवा की कड़ी में 26वां वाटर कूलर सब्जी मंडी स्थित हनुमानजी की कुटिया पर स्थापित कराया गया। इसका लोकार्पण एमडी बिशन सिंह द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि बिशन सिंह ने बाजार स्थापित किए गए वाटर कूलर की सराहना करते हुए कहा कि छत्रसाल शाखा जनहित के कार्य जिस लगन से कर रही है, वह सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाखा भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी। अतिथि रिटायर्ड एक्सईएन राजेश त्रिवेदी ने बताया कि इस मंदिर परिसर में पहले एक कुआं था जो समय के साथ समाप्त हो गया था। आज इतिहास दोहराया गया है। अब यहां पहले की भांति आने-जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को शीतल जल उपलब्ध हो सकेगा। शाखाध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेयी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए शाखा लगातार शहर के सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित कर रही है। सब्जी मंडी में प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं, ऐसे में यहां वाटर कूलर लगने से सभी को बड़ी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में लखन लाल चंदैया, राजेश निगोतिया, राजेश त्रिवेदी, ब्रजेश सिंघल, सुशील बाजपेयी, दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, डॉ. वेद शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह, बालजी गुर्जर, कैलाश पाटकर आदि रहे।