रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के तत्वावधान में देवनगर चौराहा स्थित शिव मंदिर के पास पौधों का रोपण किया गया।
शाखा संयुक्त सचिव अजय श्रीवास्तव एवं अंजू श्रीवास्तव के आतिथ्य में शिव मंदिर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में अनार, अमरूद, चंदन, नींबू, पीपल आदि के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। परिषद उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग पर नियंत्रण पर्यावरण संरक्षण द्वारा ही संभव है। महिला संयोजिका एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। वृक्षों का पालन अपने बेटे और बेटियों की तरह ही करें। तभी हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन दे सकेंगे। सहसंयोजिका अनीता माहेश्वरी ने भी वृक्षारोपण के उपरांत उनके संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर संरक्षक सतीश सिंह सेंगर, सुनील कुमार गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, शाखा अध्यक्ष अनंत गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, कंचन अग्रवाल, मान्या श्रीवास्तव, दीपचंद्र गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, संतोष पोरवाल, राजीव गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि रहे।





