27 जून से मनाया जाएगा भारत विकास परिषद का सेवा पखवाड़ा,, महासचिव ने की बैठक

रिपोर्ट बबलू सेंगर

https://uttampukarnews.com/e-magzine/

Jalaun news today । भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आगामी 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यत बात भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने नगर प्रवास के दौरान भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के सदस्यों के साथ बैठक में कही।
नगर में आयोजित भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की बैठक में क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने कहा कि आगामी 27 जून को भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई जाएगी। जयंती पर्व से भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिषद देश में सेवा, संस्कार, पर्यावरण, स्वास्थ्य, बाल एवं महिला कल्याण के सर्वाधिक प्रकल्प चला रहा है। विभिन्न शहरों में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एवं कोटा में अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। प्रमुख शाखा द्वारा वंचित वर्ग की सहायतार्थ नगर में अंत्योदय केंद्र चलाया जा रहा है। पर्यावरण एवं जनसेवा के कार्य भी संचालित हैं। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया, प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर शरण गुप्ता, अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, पवन अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, देवांशु अग्रवाल रामजी, अश्विन द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव आदि रहे।