जालौन पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत,, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर बरसे भूपेंद्र चौधरी

भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का काम करती कांग्रेसःभूपेंद्र चौधरी

(ब्यूरो रिपोर्ट)

उरई (जालौन)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सोमवार को उरई पहुंचे। जालौन के कालपी में प्रदेशाध्यक्ष श्री चौधरी का जिले के पदाधिकारियों व विधायक ने भव्य स्वागत किया।

उरई में पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने का काम किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने सेना को फ्री हैंड कर एक नई ताकत दी है। अब हमारे देश की एक इंच जमीन पर कोई भी देश कब्जा नहीं कर पायेगा।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की देश विरोधी नीति की जितनी भी निंदा की जाये वह कम ही है। देश की सेना ने जब भी पराक्रम दिखाकर देश का सीना गर्व से चौड़ा करने का काम किया। लेकिन सेना के पराक्रम पर कांग्रेस संदेह पैदा करती रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी सेना का मनोबल तोड़कर अपना भला नहीं कर सकती। देश की जनता जागरूक है वह सब जानती है। श्री चौधरी ने कहा कि आज भारत 1962 वाला नहीं रहा। यदि कोई भी देश हमारी सीमाओं पर कब्जा करने का दुस्साहस दिखाने का काम करेगा उस देश की सेना को हमारे देश की सेना माकूल जबाब देने के लिये चौबीस घंटे तत्पर होकर सीमा पर डटी रहती है।

Download our app :;uttampukarnews

उन्होंने कहा कि हमारा देश किसी देश की सीमा पर कब्जा करने का प्रयास कभी नहीं करती और यदि कोई देश हमारे देश की सीमा पर कब्जा करने का ख्वाब देख रही है तो उसके यह मंसूबे कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही देश और सैनिकों के साथ खड़ी रही है। जब भी देश पर कोई आपित्त आयी भाजपा ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। वार्ता के दौरान भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी सहित अनेकों भाजपा नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment