रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में गहोई वैश्य पंचायत समिति का शपथ ग्रहण समारोह नगर स्थित गहोई धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम गांधी ने की। मुख्य अतिथि गंगा-यमुना क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष राजू महतेले ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके संगठन, एकता और आपसी सहयोग में निहित होती है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चले और शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के मंत्री संजय बिजपुरिया ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए नई पीढ़ी को संस्कारों और शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। सामाजिक एकता और सेवा की भावना से ही संगठन मजबूत होगा और समाज नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। अंत में मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक सोनी सुढ़ार, मंत्री संतोष महतेले, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार छिरौल्या सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष विवेक सोनी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कार्यकारिणी समाज के सभी लोगों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का प्रयास करेगी। इस मौके पर मोनू चौधरी, सोनू विश्वारी, राहुल छिरौल्या, महेश ककईया, श्यामजी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, श्याम गुप्ता आदि रहे।







