जालौन जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव,, सदर विधायक ने कही यह बात

Birth anniversary of newborn girls was celebrated with enthusiasm in Jalaun district, Sadar MLA said this

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Orai / jalaun news today । उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय के प्रांगण में जन्मी 21 नवजात कन्याओं का हर्षोल्लास से कन्या जन्मोत्सव मनाया। कन्या जन्मोत्सव के मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने नवजात कन्याओं के माता-पिता को भेंट स्वरूप बेबी किट, कन्या बधाई पत्र, मिठाइयां तथा फल देते हुए ढेरो बधाइयां दी।


महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने नवजात कन्याओं के माता-पिता को कहा की बेटियों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है की बेटियों के जन्म को बोझ के रूप में न लिया जाए बल्कि बेटियों के जन्म को हर्ष के रूप में मनाया जाए। जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉक्टर अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि इस कायर्क्रम के माध्यम से बेटियों के प्रति एक सकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है तथा बेटियों के माता-पिता को हर कदम पर सरकार यह जताने का प्रयास कर रही है कि हम आपके साथ हैं। बेटियां अब बोझ नहीं है बेटियां किसी से कमतर नहीं है बेटियों को अवसर दीजिए तथा इन्हें खुले आसमान में उड़ने का अवसर दें ताकि वह स्वावलंबी बनकर समाज के नवनिर्माण में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन कर सके।

इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता बनौधा ने कहा की बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है इन्हें अवसर देने की आवश्यकता है। विधायक सदर ने आज जन्मी 21 नवजात कन्याओं के माता-पिता क्रमशः गुलनाज पत्नी हाफिज, काजल पत्नी शाहरूख ,रोशनी पत्नी रोहित, अमान्या,लवली पत्नी रविंद्र, सुमन पत्नी वीर सिंह ,नम्रता पत्नी विनय, रितिका पत्नी ओमप्रकाश, विश्व मोहिनी पत्नी पुष्पेंद्र ,नेहा पत्नी सोनू आशा पत्नी श्री राम जीतन पत्नी तौफीक ,रमा पत्नी योगेश सरिता पत्नी मनोज कुमार राखी पत्नी गौरव सोनू पत्नी देवेंद्र ज्योति पत्नी गिरतींद्र रानी पत्नी भारत, आरती पत्नी लल्लूराम, क्रांति पत्नी शिव सिंह आसमा अपनी परवेज को कन्या बधाई पत्र , बेबी किट व मिठाइयां देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमएस डॉ. अवनीश बनौधा, बाल कल्याण समिति से अध्यक्ष सतीशचंद्र, गरिमा पाठक, विनीता बाथम, राजपाल, महिला कल्याण विभाग की ओर से अंजना, अलकमा अख्तर, प्रवीणा, रिचा, ज्योति, अचर्ना, वीर सिंह, जितेंद्र, आलेख, सुरेश तथा अन्य समस्त विभागीय कामिर्क मौजूद रहे।

Contact for advertisement : 9415795867

Leave a Comment